<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 22, 2026

कटहल के पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, उजियानपुर में मचा हड़कंप


महादेवा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के उजियानपुर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर एक कटहल के पेड़ पर 19 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान सत्यम पुत्र बसंत निवासी उजियानपुर के रूप में हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची लालगंज थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को नीचे उतरवाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा समेत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के पीछे की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है और विभिन्न पहलुओं से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages