<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 4, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प, 12 सितंबर को निकलेगी विजय यात्रा


बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 12 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ एवं विजय यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 सितंबर को दिन में 11 बजे राजकीय इंटर कॉलेज से अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर तक विजय यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सहभोज का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि अयोध्या धाम में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद अब मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए संघर्ष करने का समय है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सरयू प्रसाद शुक्ल ने कहा कि गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए निरंतर रचनात्मक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि हिन्दू समाज को जागरूक और संगठित होकर अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए आगे आना होगा। बैठक को संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष दिनेश चौबे, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप मिश्र, गोरक्षा प्रकोष्ठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया और 12 सितंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान अमरजीत सिंह, जमुना प्रसाद, सुधीर सिंह, समर प्रताप सिंह, चंद्रशेखर कमलापुरी, बाबा जय प्रकाश दास, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ चतुर्वेदी, राजकुमार उर्फ मंटू चौधरी, विपिन सिंह, राकेश सिंह, बालकृष्ण सिंह, सुनील मिश्र, अभय चौधरी, रूप नारायण गोंड, सतीश पांडेय, परमानंद गुप्ता, संदीप कमलापुरी, राहुल कमलापुरी, सूरज श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, जवाहरलाल, प्रिंस जायसवाल, राजन सिंह, अभिषेक आर्य, शिवम मिश्र, शैलेश शुक्ल, अरुण सिंह, रवि शुक्ल, विकास वर्मा, राजित राम, बाबा देवेंद्र दास सहित बड़ी संख्या में महासंघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages