<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 29, 2026

रौता चौराहा अब होगा चित्रगुप्त चौक, नगर पालिका बोर्ड ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया पारित


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती की बोर्ड बैठक में शहर के महत्वपूर्ण रौता चौराहा का नाम बदलकर चित्रगुप्त चौक किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। यह प्रस्ताव नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-25 के सभासद रमेश कुमार गुप्ता ने सदन के समक्ष रखा था।

नगर पालिका परिषद की कार्यवाही प्रतिलिपि के अनुसार बोर्ड की बैठक 17 जुलाई 2025 को अपराह्न 12 बजे नगर पालिका परिषद बस्ती के पालिका कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कार्यवाही एजेंडा के तहत सभासद रमेश कुमार गुप्ता के प्रस्ताव संख्या-05(17)(Y) पर विचार किया गया।

प्रस्ताव में कहा गया कि मालवीय रोड स्थित रौता चौराहा का नाम बदलकर चित्रगुप्त चौक किया जाए। सभासद द्वारा यह मांग सदन के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

सदन के निर्णय में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि सभासद द्वारा सदन के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। उक्त प्रस्ताव के माध्यम से मालवीय रोड स्थित रौता चौराहा का नाम बदलकर चित्रगुप्त चौक किए जाने की मांग की गई। प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद इसे सदन के समक्ष रखा गया, जिसे सदस्यगण द्वारा सर्वसम्मति से ध्वनिमत से स्वीकृत कर लिया गया।

इस निर्णय के बाद रौता चौराहा को चित्रगुप्त चौक के नाम से पहचान दिलाने की दिशा में नगर पालिका बोर्ड की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर पालिका की कार्यवाही में इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए सहायक अभियंता (निर्माण)/सम्पत्ति लिपिक को कार्यवाही करने का उल्लेख किया गया है।

बोर्ड बैठक की सत्य प्रतिलिपि पर अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बस्ती के हस्ताक्षर एवं कार्यालय की मुहर भी अंकित है।

नगर पालिका बोर्ड के इस निर्णय को चित्रगुप्त चौक के नामकरण की मांग को लेकर चल रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अब संबंधित विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद चौराहे की पहचान नए नाम ‘चित्रगुप्त चौक’ के रूप में स्थापित किए जाने की दिशा में कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages