<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 29, 2026

पोषाहार सामग्री से तैयार हुए लड्डू, बर्फी और इडली, रेसिपी प्रतियोगिता में दिखी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रतिभा


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के आदेश के क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी के दिशा-निर्देश पर शनिवार को नेफेड एवं प्लांट द्वारा उपलब्ध कराई जा रही पोषाहार सामग्री से विविध प्रकार के व्यंजन तैयार कर रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह रहीं। कार्यक्रम के आयोजक देवेंद्र कुमार मिश्रा रहे, जबकि सीडीपीओ विक्रमजोत बलराम सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर हर्रैया के सीडीपीओ सचिन राय, साऊघाट के सीडीपीओ किशन यादव तथा बनकटी के सीडीपीओ जितेंद्र कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को विभिन्न परियोजनाओं द्वारा लगाए गए रेसिपी काउंटरों का भ्रमण कराया। उन्होंने पोषाहार से तैयार व्यंजनों की उपयोगिता, उपलब्धता तथा उन्हें तैयार करने की विधि के बारे में जानकारी दी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर जिले की 15 परियोजनाओं से दो-दो मुख्य सेविकाओं तथा चार-चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषाहार सामग्री से लड्डू, बर्फी, खस्ता मठरी, मीठा दलिया, साजन मिक्स पकौड़ी, इडली, मैक्स पुरी, खिचड़ी, बिस्किट, ठोका सहित विभिन्न व्यंजन तैयार कर प्रस्तुत किए।

मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से व्यंजनों को तैयार करने की विधि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि अपने सर्वे क्षेत्र में लाभार्थी परिवारों को नवीन पोषाहार के प्रति किस प्रकार जागरूक एवं आकर्षित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे लाभार्थी परिवारों को पोषाहार से विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार करने की विधि समझाती हैं। साथ ही स्थानीय साग-सब्जियों तथा साजन की पत्ती के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी जाती है।

सीडीपीओ बलराम सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को रेसिपी प्रतियोगिता के उद्देश्य के बारे में बताया कि इसके माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवीन पोषाहार के प्रति लाभार्थियों में रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही परिवारों को यह बताया जा रहा है कि उपलब्ध पोषाहार सामग्री से विभिन्न पौष्टिक एवं स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ किस प्रकार तैयार किए जा सकते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मुख्य सेविकाओं एवं सीडीपीओ के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने रेसिपी प्रतियोगिता के माध्यम से पोषाहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Pages