<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 29, 2026

प्रदेश स्तरीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 1 सितंबर से

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीर नगर। उप क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए मंडलीय चयन/ट्रायल्स क्षेत्रीय खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में निर्धारित तिथियों पर होंगे।

उन्होंने बताया कि पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 1 एवं 2 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे माननीय श्री कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम, संत कबीर नगर में आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 6 से 11 सितंबर 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या में आयोजित होगी।

उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Pages