<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 29, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता का जन्मदिन मनाकर कसौधन वैश्य महासभा ने की संगठन की मजबूती पर चर्चा


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। अखिल भारतीय कसौधन वैश्य महासभा के बैनर तले संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कसौधन राजू गुप्ता का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, विस्तार और समाज को एकजुट करने को लेकर पदाधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता ने केक काटकर उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों का मुंह मीठा कराया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कसौधन ने संगठन के उद्देश्यों और गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील कसौधन उर्फ पिंटू ने की। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों एवं कसौधन समाज के लोगों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल कसौधन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबाबू कसौधन, विनोद कसौधन, डॉ. रंजीत कसौधन, रामचंद्र गुप्ता, दिलीप गुप्ता, प्रवीन कसौधन, संजय कसौधन, संजय गुप्ता, रामजी कसौधन, रामविलास कसौधन, तहसील अध्यक्ष रुधौली गौरीशंकर कसौधन, नगर अध्यक्ष रुधौली आशीष कसौधन, आईटी सेल प्रमुख संतोष कसौधन, अश्विनी कसौधन, हरिश्चंद्र कसौधन, सुमित कसौधन, रामकुमार गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, शुभम गुप्ता, शिवम गुप्ता, शेषनाथ गुप्ता, राजेश गुप्ता, अशोक कसौधन, विशाल गुप्ता, पूनम कसौधन, संजू गुप्ता, पूजा कसौधन, सुनीता कसौधन, सोनावती, शिल्पी गुप्ता, शिवानी गुप्ता, मंजू गुप्ता, नीलम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages