<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 29, 2026

भगवती चरण वर्मा की 123वीं जयंती पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा 30 अगस्त को

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। प्रसिद्ध कवि, उपन्यासकार एवं साहित्यकार भगवती चरण वर्मा की 123वीं जयंती के अवसर पर 30 अगस्त 2026 को प्रेस क्लब में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम के संयोजक दीपक सिंह ‘प्रेमी’ ने बताया कि कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में देश के विभिन्न क्षेत्रों से ख्यातिलब्ध कवि और शायर शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि बनारस से गीतकार प्रियंका अग्निहोत्री ‘गीत’, बाराबंकी से ओज कवि ओपी वर्मा ‘ओम’, गोरखपुर से शायर सुम्बुल हाशमी, सिद्धार्थनगर से शिवसागर ‘सहर’, गोंडा से ईश्वर चंद ‘विद्यावाचस्पति’, संत कबीर नगर से राजेंद्र सिंह ‘हंस’ सहित अन्य कवि एवं शायर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

संयोजक दीपक सिंह ‘प्रेमी’ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्यकार भगवती चरण वर्मा के साहित्यिक योगदान को स्मरण करना तथा कविता और शायरी की समृद्ध परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना है। राष्ट्रीय स्तर के कवियों और शायरों की मौजूदगी से कार्यक्रम को लेकर साहित्य प्रेमियों में उत्साह है।

No comments:

Post a Comment

Pages