<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 29, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सैयद मोदी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं


गोरखपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर हॉकी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के मैच आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में अधिकारियों के परिवारजनों, खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।
प्रतिभागियों ने खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के महासचिव अक्षय मिश्रा, पुरुष हॉकी सचिव नदीमुल हक, महिला हॉकी सचिव आदित्य प्रकाश, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह सहित कोच, मैनेजर और वरिष्ठ खिलाड़ियों का सहयोग रहा।
इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Pages