वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मंगलवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने अमहट घाट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट परिसर में स्थित धर्मशाला के जीर्णोद्धार, नए शौचालयों के निर्माण, साफ-सफाई तथा पथ प्रकाश व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए।
पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धर्मशाला की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त शौचालयों का निर्माण कराया जाए। उन्होंने घाट परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, रात्रि में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कांवड़ियों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया।
नेहा वर्मा ने कहा कि अमहट घाट जनपद का प्रमुख धार्मिक स्थल है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सभासद रामसनेही यादव, सोनू पाण्डेय, विवेक श्रीवास्तव, विक्रम, दुर्गेश सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment