<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 4, 2026

कटेश्वर पार्क के पास युवक पर जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के कटेश्वर पार्क के पास युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सभाशंकर यादव को सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चिकवा टोला निवासी नबेना खातून पत्नी मजहर आजाद की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि 2 अगस्त की रात लगभग 11 बजे उनका पुत्र अजहरुल हक अपने रिश्तेदार हिदायत तथा बहनें राना उस्मानी और मिस्बा उस्मानी के साथ कार से घर लौट रहा था। आरोप है कि कटेश्वर पार्क के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपितों ने कार रोक ली और अजहरुल हक को बाहर निकालकर धारदार हथियार एवं डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि अज्जू उर्फ अयाज ने हिदायत के गले में प्लास्टिक का तार कस दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। साथ ही दोनों युवतियों के साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की और बदसलूकी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले 1 अगस्त को रोडवेज के पास उनके पुत्र को रोककर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई थी।

पुलिस ने इस मामले में अज्जू उर्फ अयाज, सलमान, सद्दाम तथा एक दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा, गाली-गलौज, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages