<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 17, 2026

डीआईजी ने निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह ‘रजत’ से किया अलंकृत


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान किए गए प्रतिष्ठित डीजीपी प्रशंसा चिन्ह ‘रजत’ से अलंकृत किया।

डीआईजी संजीव त्यागी ने गरिमामय समारोह के दौरान निरीक्षक सर्वेश कुमार राय की वर्दी पर पदक लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने निरीक्षक की कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।

डीआईजी ने कहा कि पुलिस सेवा में निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ किए गए कार्य न केवल विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं। उन्होंने निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सम्मान प्राप्त होने पर निरीक्षक सर्वेश कुमार राय ने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Pages