बस्ती। एमेच्योर खो-खो संघ, बस्ती एवं बाबा गोविन्द कलहंस स्पोर्ट्स ग्रुप, बस्ती के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त 2026 को श्री देशराज नारंग इंटर कॉलेज, वाल्टरगंज के मैदान पर जनपदीय खो-खो चैम्पियनशिप (महिला एवं पुरुष वर्ग) तथा 1600 मीटर और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन राजा बस्ती ऐश्वर्य राज सिंह, एमेच्योर खो-खो संघ के सचिव संतोष कुमार जायसवाल, अध्यक्ष रामजी पाण्डेय, महामंत्री रमाकांत शुक्ल, उपाध्यक्ष सुरजीत निषाद, बाबा गोविन्द कलहंस स्पोर्ट्स ग्रुप के संस्थापक चन्द्रभूषण सिंह कलहंस एवं थ्रो-बॉल संघ, संतकबीर नगर के सचिव पुनीत ओझा के संरक्षण में हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा भाजपा नेता एवं नगर पंचायत नगर बाजार के अध्यक्ष प्रतिनिधि राणा दिनेश प्रताप सिंह (सुड्डू सिंह) ने किया। उन्होंने बालक वर्ग की कम्पोजिट विद्यालय कोठवा भरतपुर एवं कम्पोजिट विद्यालय कुस्महा की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच का शुभारंभ कराया।
प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में थ्रो-बॉल संघ, संतकबीर नगर के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खो-खो के बालक वर्ग में जौनपुर ने प्रथम, बाबा गोविन्द क्लब बस्ती ने द्वितीय तथा कलहंस राइडर बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में जौनपुर प्रथम, लखनऊ द्वितीय तथा कोठवा भरतपुर, बस्ती तृतीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का समापन राजमाता बस्ती आशमा सिंह ने खिलाड़ियों एवं आयोजकों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के व्यक्तित्व विकास और अनुशासन का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य साऊंघाट द्वितीय धर्मेन्द्र कन्नौजिया, समाजसेवी रूबी चौधरी, श्याम चन्द चौधरी, आफताब आलम, शाहिल यादव, विनोद मोदनवाल, रियाज, विशाल कलहंस, जय सिंह, बबलू मोदनवाल, आकाश, आर.बी. राजभर एवं गणेश सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आशीष कुमार, नन्दनी, रेनू एवं विशाल ने निभाई। आयोजन में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल भावना एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

No comments:
Post a Comment