<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 17, 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 63 शिकायतें, सात का मौके पर निस्तारण


बस्ती। तहसील रुधौली में सोमवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को एक-एक कर सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए तथा आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और पुलिस अधिकारियों को थानों से संबंधित मामलों का तत्परता से निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 63 मामले प्राप्त हुए, जिनमें 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 30, पुलिस के 03, विकास के 04, पूर्ति के 12, नहर एवं विद्युत के 03-03, नगर पंचायत के 05, बाल विकास के 02 तथा स्वास्थ्य विभाग का 01 मामला शामिल रहा।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजीव निगम, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, डीपीआरओ घनश्याम सागर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages