<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 4, 2026

कांवड़ यात्रा को लेकर छावनी क्षेत्र में सघन चेकिंग, होटल-ढाबा संचालकों को दिए निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा डी. पी. सिंह ने मंगलवार को थाना छावनी क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान थाना क्षेत्र में स्थित होटल, ढाबों, टायर पंचर की दुकानों, लकड़ी की दुकानों, पेट्रोल पंपों, राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कट तथा बैरियर आदि का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संचालकों को शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराते हुए प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी होटल या ढाबे पर मांस, मछली, अंडा अथवा अन्य मांसाहारी खाद्य पदार्थों का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी प्रतिष्ठान संचालकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

No comments:

Post a Comment

Pages