<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 4, 2026

मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्रवाई, 49 लोगों से पूछताछ, एक मनचले से भरवाया माफीनामा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एंटी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम ने मंगलवार को जनपद के छावनी थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान भीड़-भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में संचालित विशेष अभियान के तहत प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने छावनी बाजार, कस्बा अमोढ़ा, फुलडीह, कोटिया, देवखर मिश्र सहित थाना क्षेत्र के आसपास की मुख्य सड़कों एवं चौराहों पर गहन चेकिंग की। इस दौरान महिला दुकानदारों एवं स्थानीय महिलाओं से बातचीत कर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले शोहदों के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया तथा उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी। चेकिंग के दौरान बिना कारण घूम रहे करीब 49 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जबकि एक मनचले से भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने का माफीनामा भरवाया गया।

पुलिस के अनुसार पूरे अभियान के दौरान कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। बस्ती पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए एंटी रोमियो अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages