<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 6, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल पंप बढ़ाने की मांग, सांसद रवि किशन ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

नई दिल्ली/गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोल पंप स्थापित किए जाने का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।

सांसद रवि किशन ने कहा कि लखनऊ से गाजीपुर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश को राजधानी से जोड़ने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेसवे प्रदेश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग है। इस एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में निजी, व्यावसायिक तथा मालवाहक वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन पूरे मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोल पंप एवं ईंधन सुविधाओं का अभाव वाहन चालकों और यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर लंबी दूरी तक ईंधन उपलब्ध न होने के कारण वाहन चालकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से रात्रिकालीन यात्रा और आपातकालीन परिस्थितियों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। उनका कहना था कि सड़क सुरक्षा, सुगम यातायात और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए बेहतर ईंधन अवसंरचना विकसित किया जाना आवश्यक है।

रवि किशन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यातायात की आवश्यकता और दूरी को ध्यान में रखते हुए उचित अंतराल पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोल पंप स्थापित एवं संचालित कराने के लिए संबंधित तेल विपणन कंपनियों के साथ आवश्यक समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इससे इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे पर आवागमन करने वाले लाखों वाहन चालकों और यात्रियों को निर्बाध, सुरक्षित तथा सुलभ ईंधन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages