गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के बेनीगंज कार्यालय पर गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आर्य नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, जनसंपर्क अभियान तथा प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर कार्यक्रम संयोजक एवं महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह तथा मंडल प्रभारी वरुण चौरसिया उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता आर्य नगर मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री पूरन गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अच्युतानंद शाही ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल महामंत्री आकाश साहनी, मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे, जितेंद्र निषाद, शिवंचित खरे, जितेंद्र अग्रवाल, मंडल मंत्री विशाल सोनकर, राम सिंह प्रजापति, शैलेश गौतम, महिला मोर्चा महानगर महामंत्री मीना श्रीवास्तव, मंत्री पूजा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीपा पांडे, सोशल मीडिया प्रभारी मीनू गोयल, पार्षद मोहन सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, शाश्वत अग्रवाल, जयंत निषाद, सरवन पटेल, किसान मोर्चा महानगर महामंत्री समरेंदू कुमार सिंह, पिछड़ा मोर्चा महानगर महामंत्री शिवानंद सिंह सहित शक्ति केंद्रों के संयोजक, प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment