वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बलिया की रसड़ा विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह के निधन पर गुरुवार को बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। बसपा जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम के रंजीत कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया।
बसपा जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम ने कहा कि उमाशंकर सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में उनका विशेष स्थान था और वे बसपा सुप्रीमो मायावती के विश्वासपात्र नेताओं में शामिल थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी भगवानदास, उदयभान, के.के. गौतम, राजेंद्र प्रसाद गौतम, आशुतोष सिंह और अलीम अहमद ने कहा कि उमाशंकर सिंह की सबसे बड़ी ताकत जनता से उनका सीधा संवाद था। वे अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सदैव सक्रिय रहते थे। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सभी दलों के लोगों के बीच उनकी व्यक्तिगत स्वीकार्यता और सम्मान था।
इस अवसर पर संजय धूसिया, अलीम अहमद, राना आंबेडकर, जे.पी. गौतम, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार गौतम, विकास कुमार राव, नवमी प्रसाद, महेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार गौतम, शैलेन्द्र कुमार गौतम, अजय कुमार गौतम, आर.डी. प्रेमी, डॉ. राम जियावन, सुभाष गौतम, राम सरोज, पी.के. गौतम, रामफेर, अतर सिंह, रामकरन गौतम, रामचेत निराला सहित बसपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।

No comments:
Post a Comment