वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना गौर पुलिस ने पारिवारिक विवाद के कारण आपसी संबंधों में आई खटास को दूर करते हुए एक दंपती का सफलतापूर्वक समझौता कराया। पुलिस ने पति-पत्नी को थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर बुलाकर उनकी काउंसिलिंग की।
काउंसिलिंग के दौरान दोनों पक्षों को आपसी संवाद बनाए रखने, पारिवारिक मूल्यों का सम्मान करने तथा वैवाहिक जीवन के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही उन्हें मतभेदों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए प्रेरित किया गया।
मिशन शक्ति केंद्र की काउंसिलिंग और परामर्श के बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से अपने पुराने मतभेद समाप्त कर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। दोनों ने एक-दूसरे का सम्मान करते हुए सुखी एवं सौहार्दपूर्ण वैवाहिक जीवन व्यतीत करने का आश्वासन दिया और भविष्य में किसी प्रकार की शिकायत न होने की बात कही।
थाना गौर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत दोनों को समझा-बुझाकर एकजुट किया तथा उनके सुखी, सुरक्षित और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

No comments:
Post a Comment