<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 6, 2026

स्क्रैप निस्तारण से पूर्वोत्तर रेलवे को 84.50 करोड़ रुपये का राजस्व

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में जुलाई माह तक 84.50 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। रेलवे प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन जीरो स्क्रैप' अभियान के तहत जुलाई 2026 में ही 26.99 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई।

रेलवे प्रशासन के अनुसार स्क्रैप निस्तारण से न केवल रेल राजस्व में वृद्धि हुई है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान को भी नई गति मिली है। रेल परिसरों और रेल लाइनों के किनारे लंबे समय से पड़ी निष्प्रयोज्य एवं निराकृत सामग्रियों को हटाए जाने से परिसर अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बन रहे हैं।

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे ने रेल परिसरों, रेल पटरियों के किनारे पड़ी अवांछित एवं अनुपयोगी सामग्री तथा परित्यक्त भवनों और आवासों की पहचान कर उनका व्यवस्थित निस्तारण कराया है। इस अभियान से एक ओर रेलवे को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है, वहीं दूसरी ओर रेल परिसरों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिला है। रेलवे प्रशासन ने भविष्य में भी मिशन जीरो स्क्रैप अभियान को प्रभावी ढंग से जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

No comments:

Post a Comment

Pages