<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 26, 2026

पुलिस हिरासत में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, भैंस के सामने बीन बजाकर किया विरोध


बस्ती। जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पैलेट गन चलाए जाने के मामले में दिल्ली में एफआईआर दर्ज होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरोध को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व के जिला स्तर पर विरोध दर्ज कराने के निर्देश के बाद पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीर यादव ‘शंख’ को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद सुधीर यादव ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। पुलिस को चकमा देकर उन्होंने भैंस के सामने बीन बजाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सुधीर यादव ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे निहत्थे छात्रों पर पैलेट गन चलाना गंभीर आपराधिक मामला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्रयास से इस मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। ऐसे में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए।
इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक शुक्ला, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव उमाशंकर त्रिपाठी और लवकुश कुमार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages