<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 26, 2026

हरीश द्विवेदी के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा, तैयारियों को अंतिम रूप


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के 31 अगस्त को बस्ती आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। उनके भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
बुधवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने जिला पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान बस्ती सीमा के प्रारंभिक स्थल घघौवा से लेकर होटल बालाजी प्रकाश तक स्वागत, सजावट, झंडे, आतिशबाजी, प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
होटल बालाजी प्रकाश में होने वाले मुख्य कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा को दी गई है। उनके साथ शिवानी सिंह, प्रेम प्रकाश चौधरी एवं नीलम गौड़ को लगाया गया है। मंच, माला और माइक की व्यवस्था भी इन्हीं के निर्देशन में होगी। रथ की जिम्मेदारी राजकुमार शुक्ल, इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी की सुरेन्द्र कुमार चौधरी और स्थल सजावट की जिम्मेदारी नीरज पाण्डेय को सौंपी गई।
जलपान एवं लंच पैकेट की व्यवस्था अश्वनी श्रीवास्तव और सुभाष श्रीवास्तव संभालेंगे। घघौवा से महराजगंज तक झंडे एवं आतिशबाजी की जिम्मेदारी सुनील सिंह तथा महराजगंज से बड़ेवन तक की जिम्मेदारी प्रदीप निषाद को दी गई है। ड्रोन एवं कैमरा व्यवस्था ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, सोशल मीडिया श्रुति अग्रहरी एवं रवि तिवारी और पोस्टर-फ्लेक्स की जिम्मेदारी गौरव अग्रवाल को सौंपी गई। नगर सजावट की जिम्मेदारी पल्लव श्रीवास्तव, वागीश सिंह एवं संतोष भारद्वाज को दी गई है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बस्ती की जनता में भी अभूतपूर्व उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि जिले में अब तक हुए स्वागत कार्यक्रमों के रिकॉर्ड टूटेंगे और यह आयोजन ऐतिहासिक बनेगा।
बैठक में सतेंद्र सिंह भोलू, प्रत्युष विक्रम सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, शिवानी सिंह, नीलम गौड़, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, राजकुमार शुक्ल, सुनील सिंह, विनय सिंह भारद्वाज, विनय कुमार यादव, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, नागेन्द्र सिंह ‘सिंकू’, राजेन्द्र राजभर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages