<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 26, 2026

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को अब रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा


बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ करते हुए विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया। इस दौरान उन्होंने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए प्रदेश में निःशुल्क बस यात्रा सुविधा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बस्ती के जीआईसी बहुउद्देशीय हाल में उपस्थित लोगों ने देखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
जनपद में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन सेवा, सुशासन और जनकल्याण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने महिलाओं की गरिमा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि मातृशक्ति परिवार की आधारशिला होने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सरकार महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से उन्हें परिजनों से मिलने, धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों की यात्रा तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप साड़ियां भी भेंट कीं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह, सुमन सिंह सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment

Pages