गोरखपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में लखनऊ से देवरिया जाते समय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय का कड़जहां चौराहे पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
अजय राय देवरिया में पूर्व सांसद स्वर्गीय विश्वनाथ राय की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए पार्टी के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
स्वागत करने वालों में पीसीसी सदस्य राजेन्द्र यादव, दिलीप कुमार निषाद, ध्रुप चन्द पासवान, बशिष्ट विश्वकर्मा, रूदल पहलवान, राकेश चौधरी, प्रभात चतुर्वेदी, अजय कन्नौजिया, सुरेन्द्र पासवान, सुहेल अंसारी सहित स्थानीय लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment