<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 26, 2026

बारावफात जुलूस में सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्था


बस्ती। बारावफात जुलूस के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस) की टीम ने जिला प्रशासन का सहयोग किया। जिलाधिकारी/नियंत्रक सिविल डिफेंस कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) ज्ञानचन्द्र गुप्ता के निर्देशन तथा उप जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस राजेश कुमार यादव की देखरेख में स्वयंसेवकों ने जुलूस के दौरान विभिन्न प्रमुख स्थानों पर तैनात रहकर जिम्मेदारी निभाई।
नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती के डिप्टी चीफ वार्डेन डॉ. वीके वर्मा एवं डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि सिविल डिफेंस के सेक्टर वार्डेन एवं स्वयंसेवकों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सक्रिय सहभागिता निभाई। चीफ वार्डेन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के क्रम में सेक्टर वार्डेन अनूप सिंह अस्पताल चौराहा, प्रमोद श्रीवास्तव कटरा मस्जिद, दीपक प्रजापति रौता चौराहा, रोहित लाल यादव फौव्वारा चौराहा, पूजा पाण्डेय शास्त्री चौक, उमेश कुमार मूड़घाट चौराहा, प्रताप शंकर पाण्डेय बड़ेवन चौराहा, गुलाम मुस्तफा रोडवेज तिराहा, राजीव शरण महाराणा प्रताप चौक, देव नारायण पाठक दक्षिण दरवाजा तथा जी. रहमान दरियाखां मोड़ पर तैनात रहे।
जुलूस के आगे बढ़ने के साथ अन्य स्थानों पर भी नागरिक सुरक्षा कोर के पदाधिकारियों, सेक्टर वार्डेनों एवं स्वयंसेवकों ने जुलूस के समापन तक सक्रिय रहकर प्रशासन का सहयोग किया। इस दौरान आशीष श्रीवास्तव एवं काजी फरजान समेत अन्य स्वयंसेवकों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। अधिकारियों ने सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Pages