<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 26, 2026

कड़र शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, श्रद्धालुओं ने किया महारुद्राभिषेक


बस्ती। सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय श्रावण महापर्व उत्सव के दूसरे दिन बुधवार को कड़र शिव मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मिट्टी के पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर विधि-विधान से भगवान शिव का महारुद्राभिषेक किया।
सुबह नौ बजे से ही मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से पार्थिव शिवलिंग बनाए। इसके बाद आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, हर्षित पाण्डेय, अनमोल शुक्ल और विकास मिश्रा के संचालन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक का अनुष्ठान संपन्न हुआ।
ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि पार्थिव शिवलिंग का पूजन और रुद्राभिषेक केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और सनातन संस्कृति की जड़ों से जुड़ने का माध्यम है।
वरिष्ठ समाजसेवी अरविन्द पाल ने मंदिर पहुंचकर धार्मिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजन की सराहना करते हुए इसे और व्यापक स्वरूप देने की शुभकामनाएं दीं। राकेश मणि त्रिपाठी ने सनातन मूल्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में नरसिंह शुक्ल, सौरभ कुमार बोस, सौरभ मिश्र, शैलेष कुमार श्रीवास्तव, अरुण भारती, अनूप मिश्रा, विशाल पाण्डेय, ओम राकेश मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने के साथ जनमानस में भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संचार करना है।

No comments:

Post a Comment

Pages