वक्ताओं ने कहा कि विष्णु मोहन प्रजापति जीवन की अंतिम सांस तक प्रजापति समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहे। उनकी सामाजिक सेवा और समाज के प्रति समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। कहा कि समय बदलने के साथ कुम्भकार समाज का पारंपरिक उद्योग संकट में है। ऐसे में समाज को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर जागरूक होकर संगठित प्रयास करने की जरूरत है। यही विष्णु मोहन प्रजापति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राम मिलन प्रजापति, पदुमनाथ प्रजापति, पुरुषोत्तमनाथ, राम उजागिर, महेन्द्रनाथ, नरेन्द्रनाथ, रेणुका देवी, फुलेश्वरी देवी, अनीता प्रजापति, प्रियंका, आराधना, पार्वती देवी, अनीता, दर्शना देवी, जिज्ञासा, चारू, श्याली, अंशिका, मिताली, पूनम प्रजापति, शम्भूदत्त, शिवेन्द्रदत्त, शिवांश दत्त, श्रेयांश, जर्नादन प्रजापति, विनोद प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, संतोष कुमार, शैलेन्द्र, विजेन्द्र, भोला, लालजी सहित महासंघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment