वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यूनीक साइंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बस्ती में राखी बनाओ एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने छात्रों को मिठाई खिलाकर राखी बांधी और भाई-बहन के प्रेम एवं सौहार्द का संदेश दिया।
राखी बनाओ प्रतियोगिता में सौम्या यादव, दिव्यांशी, कुनाल चौहान और अनन्या पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनन्या सिंह, दक्षित उपाध्याय, माही पटेल, इफरा अंसारी, शिवन्या पांडेय और रितेश चौधरी ने द्वितीय तथा सौम्या साहू, अक्षत श्रीवास्तव, आराध्या गुप्ता, दिलराज, दीप्ती सिंह, अथर्व मिश्रा, अक्षिता श्रीवास्तव, लक्ष्मी और पीयूष पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वैभवी और जुबैरिया प्रथम, अनुप्रिया और अंशिका द्वितीय तथा सोफिया खातून, सिमरन कसौधन, सिद्धी शुक्ला और अदीबा तृतीय स्थान पर रहीं।
सीनियर वर्ग में खुशी और श्रेया ने प्रथम, एन्सिल, नेहा और अनन्या ने द्वितीय तथा नाहिद और आलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त सदस्यों का सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment