<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 27, 2026

महर्षि विद्या मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। महर्षि विद्या मंदिर बस्ती में परम पूज्य श्री ब्रह्मचारी गिरीश जी, चेयरमैन महर्षि ग्रुप ऑफ स्कूल्स के पावन जन्मदिन के अवसर पर महर्षि आध्यात्मिक जनजागरण अभियान के तहत सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन विधि-विधानपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्वान पंडितों के साथ सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान सभी ने हनुमान जी से परम पूज्य चेयरमैन के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव एवं समस्त विद्यालय परिवार ने भी ईश्वर से परम पूज्य चेयरमैन सर के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना की। धार्मिक वातावरण में संपन्न हुए कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर दीनानाथ सिंह, अशोक श्रीवास्तव, सरिता सिंह, रितु श्रीवास्तव, मधू पाण्डेय, ममता सिंह, अमित पाण्डेय, ऊधम सिंह, विजय सिंह साहनी, अमित कुमार, विजय प्रताप सिंह, रेवती रमण सिंह, अनिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages