<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 27, 2026

रक्षा सूत्र बांधकर छात्रों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। कम्पोजिट विद्यालय कोईलपुरा, बस्ती-सदर में रक्षाबंधन पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। छात्राओं इच्छा, अनूपा, रजनी, वैष्णवी, अनुष्का, मानसी, तनु, रागनी, लक्ष्मी और रिया ने छात्रों शरन, विवेक, आदित्य, सचिन, हिमांशु, अनुभव, आर्यन, उत्कर्ष, शनि और अभय को रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई।

सहायक अध्यापक संतोष कुमार जायसवाल ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व तथा इसकी शुरुआत से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का प्रतीक है।

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्यनारायण मिश्र, सहायक अध्यापिका श्रद्धा पाण्डेय, सोनी शेख, प्रशिक्षु अध्यापक राहुल कुमार, शिक्षा मित्र गायत्री गुप्ता, संगीता देवी सहित विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages