<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 27, 2026

एशियन गेम्स के लिए भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान चुने गए सुनील कुमार


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे एवं भारतीय रेलवे कबड्डी टीम के कप्तान सुनील कुमार को उनकी उत्कृष्ट खेल क्षमता और कुशल नेतृत्व को देखते हुए आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय कबड्डी टीम का कप्तान चुना गया है।

सुनील कुमार पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय में अवर लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। भारतीय रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही वह पूर्व में एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

सुनील कुमार के चयन से पूर्वोत्तर रेलवे के खेल जगत में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं संरक्षक/नरसा उदय बोरवणकर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा अनुज मित्तल, महासचिव/नरसा अक्षय मिश्रा, कबड्डी सचिव ए.एन. त्रिपाठी, सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, कोच अरविन्द पाण्डेय सहित नरसा के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

खेल अधिकारियों ने विश्वास जताया कि सुनील कुमार के नेतृत्व में भारतीय कबड्डी टीम आगामी एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए गौरव हासिल करेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages