<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 27, 2026

पुलिस अधिकारियों को राखी बांध छात्राओं ने दिया सम्मान और सुरक्षा का संदेश


बस्ती। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, बस्ती की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। छात्राओं रिद्धिमा पटेल, परिधि पांडेय, दीपिका वर्मा, दिपांशी चौधरी, वैष्णवी पांडेय एवं रिद्धि पांडेय ने अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, बस्ती रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी समेत अन्य पुलिस कर्मियों को राखी बांधी।

छात्राओं ने पुलिस कर्मियों के सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि पुलिस समाज की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्हें राखी बांधना सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनय शुक्ला ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, सम्मान, प्रेम और विश्वास की भावना मजबूत करने का अवसर भी है। प्रधानाध्यापिका शशि प्रभा त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस कर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना छात्राओं में सेवा और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करता है। कार्यक्रम अमन मिश्रा सर एवं रितु चौधरी मैम के संरक्षण में संपन्न हुआ। 

No comments:

Post a Comment

Pages