<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 27, 2026

जिले में हरीश द्विवेदी के स्वागत की तैयारियां तेज, साऊंघाट में हुई बैठक


बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के 31 अगस्त को बस्ती प्रथम आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। साऊंघाट विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक कुमार तथा भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विद्यामणि सिंह के नेतृत्व में सुभाष चौक फौव्वारा चौराहा पर दोपहर दो बजे हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विकासखंड साऊंघाट कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल प्रभारी हनुमानगंज विनय यादव के साथ ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रधान यशपाल यादव, विकास चौधरी, सुभाष निरंकारी, विश्वनाथ लालू शुक्ला, परमात्मा प्रसाद, गिरधारी चौधरी, लल्लू शुक्ल, पंकज चौधरी, प्रमोद, तेजराम यादव, विजय चौधरी, दीपचंद, सुभाष चौधरी, इमरान, शुभम यादव, रामवृक्ष कनौजिया, अंकुर कुमार, अनिल चौधरी और जमुना प्रसाद कनौजिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages