<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 27, 2026

31 अगस्त को बस्ती आएंगी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव


बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं उप मंत्री स्तर प्राप्त श्रीमती अपर्णा यादव आगामी 31 अगस्त को जनपद बस्ती के दौरे पर आएंगी। वह प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इसके बाद सुबह 11:20 बजे आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी तथा गोदभराई, अन्नप्राशन और कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।
दोपहर 12 बजे वह जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी और वहीं नवजात शिशुओं को किट वितरित करेंगी। इसके बाद 12:40 बजे जिला महिला बंदीगृह तथा 1:20 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नगर बाजार का निरीक्षण करेंगी।
दोपहर दो बजे महिला कल्याण विभाग एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ महिलाओं से संबंधित शासकीय योजनाओं की समीक्षा करेंगी। साथ ही महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगी। इसके बाद वह महिला जनसुनवाई करेंगी। जनसुनवाई के उपरांत श्रीमती अपर्णा यादव लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।

No comments:

Post a Comment

Pages