<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 27, 2026

महादेवा विधानसभा से फिर चुनाव लड़ने की कुलविंदर सिंह ने जताई दावेदारी


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुलविंदर सिंह ने महादेवा विधानसभा सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

कुलविंदर सिंह ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पुनः चुनाव मैदान में उतरने का अवसर दिया, तो वह पूरी मजबूती और निष्ठा के साथ महादेवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से उनका लगातार जुड़ाव रहा है और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर वह हमेशा सक्रिय रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं दिवंगत नेता रामविलास पासवान के अधूरे सपनों को पूरा करना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। उनके विचारों और सामाजिक न्याय की सोच को आगे बढ़ाते हुए आम जनता की आवाज को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

लोजपा नेता ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के निर्णय का पूरा सम्मान करेंगे। यदि उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई तो वह पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करने के साथ ही महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।

कुलविंदर सिंह की इस घोषणा के बाद महादेवा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब निगाहें पार्टी नेतृत्व के निर्णय पर टिकी हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में महादेवा से किसे प्रत्याशी बनाया जाता है और कुलविंदर सिंह की दावेदारी को पार्टी किस नजरिए से देखती है।

No comments:

Post a Comment

Pages