महादेवा, बस्ती। रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही महादेवा बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजार में जगह-जगह राखियों की दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइनों वाली राखियां बहनों को खूब आकर्षित कर रही हैं और खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है।
महादेवा बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ फैंसी, मोती, ब्रेसलेट और विभिन्न डिजाइनों की राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर व खिलौने वाली राखियां भी दुकानों पर सजी हैं। वहीं रुद्राक्ष, बजरंगबली, राधा-कृष्ण समेत विभिन्न धार्मिक प्रतीकों वाली राखियां भी लोगों की पसंद बनी हुई हैं।
राखियों के साथ मिठाई, पूजा सामग्री और उपहार की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने विभिन्न प्रकार की राखियों और अन्य सामग्री का पर्याप्त स्टॉक मंगाकर दुकानें सजा ली हैं। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक से कारोबारियों में भी उत्साह है।

No comments:
Post a Comment