<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 27, 2026

कृषि विकास योजना से बस्ती के 42 हजार किसान लाभान्वित


बस्ती। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना जिले के किसानों के लिए खेती को मजबूत करने और आय बढ़ाने में सहायक साबित हो रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में योजना के तहत बस्ती के 42 हजार किसानों को लाभ मिला है।
योजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्र का समग्र विकास करते हुए किसानों की उत्पादकता और आय में वृद्धि करना है। इसके तहत किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार कृषि गतिविधियों में सहयोग देने के साथ आधुनिक तकनीक और बेहतर कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार दोनों वित्तीय वर्षों में बड़ी संख्या में किसान योजना से जुड़े और उन्हें विभिन्न स्तरों पर लाभ मिला। योजना के प्रमुख लाभार्थियों में राममिलन, रामसहाय, मिठाई लाल, रीता देवी और बंसलाल समेत कई किसान शामिल हैं।
लाभार्थी किसानों के अनुसार कृषि योजनाओं से मिलने वाले सहयोग से खेती की लागत को नियंत्रित करने, उत्पादन बढ़ाने और कृषि कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिल रही है।
कृषि विभाग की ओर से पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग का जोर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर है। दो वर्षों में 42 हजार किसानों का लाभान्वित होना जिले में कृषि विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages