<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 5, 2026

स्कूलों में चला साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के स्कूलों एवं कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने राजन डिग्री कॉलेज, साइबर थाना टीम ने एसडीएस पब्लिक स्कूल, थाना गौर पुलिस ने एपीजे अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज बेलवारिया जंगल, थाना परसरामपुर पुलिस ने दयानंद किसान इंटर कॉलेज चौरी, थाना सोनहा पुलिस ने एसएसएमपी मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल, थाना हरैया पुलिस ने राम उजागिर गुलाबा देवी कॉन्वेंट स्कूल, थाना कोतवाली पुलिस ने सरस्वती शिशु इंटर कॉलेज शिवा कॉलोनी तथा थाना कप्तानगंज पुलिस ने ग्राम रतास उर्फ कप्तानगंज स्थित मदरसे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को फिशिंग, ओटीपी साझा करने, यूपीआई एवं क्यूआर कोड स्कैन, अज्ञात लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, ऑनलाइन लॉटरी और अन्य साइबर ठगी के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ के नाम पर गर्भवती महिलाओं और लाभार्थियों से होने वाली साइबर ठगी से सतर्क रहने की भी सलाह दी गई।

कार्यक्रम में साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्थानीय थाना का सीयूजी नंबर 9454403111 भी साझा किया गया। पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार व समाज को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करें।

No comments:

Post a Comment

Pages