<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 5, 2026

यूपी टीजीटी में चयनित होकर चन्द्रिका प्रसाद ने बढ़ाया क्षेत्र का मान


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

महादेवा, बस्ती। क्षेत्र के ग्राम भिटहा निवासी चन्द्रिका प्रसाद पुत्र राम सरन ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित यूपी टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर शिक्षक पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

चन्द्रिका प्रसाद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा पंखोबारी, इंटरमीडिएट की परीक्षा राम शब्द इंटर कॉलेज, देवमी तथा स्नातक की परीक्षा जेपीसी महाविद्यालय, कटौधा से उत्तीर्ण की। स्नातक के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वह प्रयागराज चले गए, जहां उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर अपने लक्ष्य को हासिल किया। तैयारी के दौरान अनेक उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहे।

यूपी टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) परीक्षा में शिक्षक पद पर चयनित होने की सूचना मिलते ही परिजनों, गुरुजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। चन्द्रिका प्रसाद ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages