<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 5, 2026

करमैनी घाट पुलिस चौकी का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने थाना मेंहदावल क्षेत्र के अंतर्गत नव-निर्मित करमैनी घाट पुलिस चौकी का फीता काटकर एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ उद्घाटन किया।

उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने करमैनी घाट क्षेत्र एवं आसपास के सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध तस्करी तथा आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस बल को चौबीसों घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होगा।

पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल एवं चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उसका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी मनीष जायसवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय लोग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages