वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने बताया कि प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित विभिन्न व्यवसायों, टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से 211 राजकीय संस्थानों में संचालित 10 दीर्घकालीन व्यवसायों तथा पीपीपी मॉडल पर संचालित राजकीय संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण की सुविधा अब 7 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में की गई प्रविष्टियों में यदि कोई त्रुटि रह जाती है तो उसके संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को 48 घंटे (दो दिन) का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध ई-फॉर्म में देखे जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रवेश पंजीकरण शुल्क सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये, जबकि सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाने की अपील की।
No comments:
Post a Comment