<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 5, 2026

नेपाल से गांजा लाकर बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 3.300 किलो गांजा बरामद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना हरैया पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.300 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार महूघाट चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति झोले में गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से भिटियहवा मोड़ की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर भिटियहवा मोड़ के पास से मो. मुस्तफा उर्फ मदन पुत्र अली अहमद तथा दिलशाद पुत्र कययूम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 3.300 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना हरैया में मुकदमा संख्या 227/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में दोनों आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे नेपाल से गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राहगीरों और ट्रक चालकों को बेचते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित गांजे की बिक्री के उद्देश्य से ही उसे लेकर जा रहे थे। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages