<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 31, 2026

राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचे हरीश द्विवेदी, हर्रैया में हुआ भव्य अभिनंदन


बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार बस्ती आगमन पर हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में उनका जोरदार स्वागत किया गया। विक्रमजोत स्थित एक ढाबे पर विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, समाजसेवी और क्षेत्रवासी जुटे। इसी दौरान भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता यादव का भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम स्थल पर दोनों नेताओं के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए हरीश द्विवेदी और संगीता यादव को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। माहौल भाजपा के नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंजता रहा।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अजय सिंह ने कहा कि हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया जाना बस्ती जनपद और पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हरीश द्विवेदी के वर्षों के संगठनात्मक परिश्रम, समर्पण और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ का परिणाम है। उन्होंने सांसद रहते हुए भी संगठन और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखा।
विधायक ने कहा कि भाजपा में संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकर्ता के परिश्रम को सम्मान मिलता है। हरीश द्विवेदी ने बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी से पार्टी संगठन को उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा।
संगीता यादव के स्वागत के दौरान विधायक अजय सिंह ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना भी संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनका अनुभव और सक्रियता पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा का मजबूत संगठन सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
समारोह में ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, उमेश मद्धेशिया, राज नारायण मिश्रा, भगवान बख्श सिंह, शिव प्रसाद सिंह, श्रवण तिवारी, अनिल सिंह कोले प्रधान, रमेश दूबे, चतुर्गुण राजभर, राजदत्त शुक्ला, काटन सिंह, डिप्टी सोनी, अमरनाथ तिवारी, डिम्पल सिंह, राजेश सिंह, विक्कू सिंह, भरत लाल पटेल, चिंताराम वर्मा, राकेश वर्मा, मनोज सिंह, संतोष शुक्ला प्रधान, शैलेन्द्र सिंह, राम स्वारथ सिंह, कौशल किशोर सिंह, बृजेश मिश्रा, सुधाकर तिवारी, राम प्रगट सिंह, राम हंकार पाण्डेय प्रधान, लवकुश मोदनवाल, संतोष सिंह, शिवरंग सिंह, खानन सिंह, श्रीराम सिंह, अमरनाथ सिंह, शक्तिधर द्विवेदी, अमित द्विवेदी, भगवती प्रसाद, संजय पाण्डेय, चंद्रमणि सिंह प्रधान, पंकज सिंह प्रधान, सुधाकर दूबे, लालमणि कनौजिया प्रधान, सुधांशु पाण्डेय प्रधान, देव दत्त सिंह प्रधान, रघुनाथ सिंह प्रधान, बबलू सिंह प्रधान, अवधेश सिंह, विवेक तिवारी, उत्तम सिंह एवं अवधेश वर्मा सहित हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, समाजसेवी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages