<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 31, 2026

जय चौबे के हजारों समर्थकों ने फुटहिया में किया हरीश द्विवेदी का जोरदार स्वागत, बस्ती की सियासत में बढ़ी हलचल

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। केंद्रीय संगठन में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा के पूर्व सांसद एवं केंद्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का सोमवार को बस्ती में प्रथम आगमन राजनीतिक हलकों में खासा चर्चा का विषय बन गया। उनके स्वागत को लेकर शहर से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिले में 150 से अधिक स्थानों पर स्वागत और अभिनंदन की तैयारियां की गईं। जगह-जगह पोस्टर, बैनर और स्वागत द्वार लगाए गए।

इस पूरे स्वागत कार्यक्रम का सबसे बड़ा सियासी आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब खलीलाबाद के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चौबे उर्फ जय चौबे अपने हजारों समर्थकों के साथ फुटहिया पहुंचे और हरीश द्विवेदी का जोरदार स्वागत किया। बड़े काफिले के साथ जय चौबे की मौजूदगी ने स्वागत समारोह को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। समर्थकों के उत्साह और भीड़ ने कार्यक्रम में अलग ही राजनीतिक रंग भर दिया।

हरीश द्विवेदी को केंद्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका यह पहला बस्ती दौरा था। ऐसे में उनके स्वागत को केवल औपचारिक कार्यक्रम के तौर पर नहीं, बल्कि स्थानीय संगठन की सक्रियता और राजनीतिक ताकत के प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। शहर से लेकर हाईवे तक दिखाई दिए पोस्टर-बैनर और विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत कार्यक्रमों ने माहौल को पूरी तरह राजनीतिक बना दिया।

जय चौबे की एंट्री ने बढ़ाया सियासी संदेश

राजनीतिक नजरिए से सबसे अधिक चर्चा जय चौबे के हजारों समर्थकों के साथ स्वागत में पहुंचने को लेकर रही। बस्ती की सीमा पर फुटहिया में उनके काफिले और समर्थकों की मौजूदगी ने यह संकेत दिया कि हरीश द्विवेदी के साथ विभिन्न राजनीतिक प्रभाव वाले नेताओं और उनके समर्थकों की सक्रियता भी बढ़ रही है। यही वजह है कि इस स्वागत समारोह को स्थानीय राजनीति में बदलते समीकरणों और नए सियासी संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है।

हरीश द्विवेदी के स्वागत में उमड़ी भीड़, नेताओं की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने भाजपा के भीतर नई ऊर्जा का प्रदर्शन किया। अब राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस बात पर है कि केंद्रीय संगठन में नई जिम्मेदारी के बाद हरीश द्विवेदी की सक्रियता और उनके साथ जुटता राजनीतिक समर्थन आने वाले दिनों में बस्ती की सियासत को किस दिशा में प्रभावित करता है।

No comments:

Post a Comment

Pages