<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 31, 2026

राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हरीश द्विवेदी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत


अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का जिले की सीमा रानीमऊ से लेकर सरयू पुल तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, शंखनाद, घंटा-घड़ियाल की ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका अभिनंदन किया। कई स्वागत स्थलों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा भी की गई। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश नजर आया।
अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और विधायक रामचंद्र यादव सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। स्वागत स्थलों को भगवा रंग के मंचों से सजाया गया था।
इस अवसर पर हरीश द्विवेदी ने कहा कि अयोध्या से उनका आत्मीय और भावनात्मक जुड़ाव है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं का स्नेह और उत्साह उन्हें नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को और मजबूत करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा।
रानीमऊ में जिले की सीमा पर विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ‘बादल’, अखंड प्रताप सिंह डिम्पल व जिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मवई में ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी व रुदौली मंडल के कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। महोली में विधायक अमित सिंह चौहान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
रौनाही टोल प्लाजा पर पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू’ के नेतृत्व में 101 किलो की विशाल माला पहनाकर स्वागत किया गया। हरीपुर जलालाबाद में विधायक चंद्रभानु पासवान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। महानगर क्षेत्र में प्रवेश के बाद भी जगह-जगह स्वागत का सिलसिला जारी रहा।
त्रिमूर्ति होटल के सामने ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री शिवेंद्र सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सहादतगंज ओवरब्रिज के प्रारंभ में पूर्व विधायक गोरखनाथ की अगुवाई में अभिनंदन हुआ। गरुण द्वार पर महानगर पदाधिकारियों ने 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। दिशा कोचिंग के सामने जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साकेतपुरी में बैंक ऑफ बड़ौदा कार्यालय मोड़ पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
रामाय होटल के पास पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक रामचंद्र यादव, मुकेश तिवारी व परमानंद मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी का स्वागत किया।
इस दौरान कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, महानगर महामंत्री अरविंद सिंह, तिलकराम मौर्या, भगवान बक्श सिंह, अभय सिंह, प्रवीण दुबे, शिवम शुक्ला, स्वाती सिंह, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्या, रवि सोनकर, रामप्रीत वर्मा, मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, वरुण चौधरी, देवता पटेल, विजय प्रताप सिंह, संजय सिंह राजू, रमाकांत यादव, राजमणि यादव, करुणाकर पाण्डेय, विश्वेश्वर नाथ मिश्र, कप्तान तिवारी, अरुण तिवारी, गौतम पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, सुनील तिवारी शास्त्री, राम मोहन भारती, अवधेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages