महादेवा, बस्ती। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की महादेवा शाखा की ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत ग्राम धौरुखोर निवासी स्वर्गीय फूल कुमारी के निधन के बाद उनके पति सुरेश को दो लाख रुपये की बीमा दावा राशि प्रदान की गई।
सोमवार को शाखा प्रबंधक रुचि बाजपेयी ने लाभार्थी सुरेश को बीमा दावा राशि का चेक सौंपा। इस दौरान शाखा प्रबंधक ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आमजन के लिए महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है। परिवार के किसी सदस्य की असमय मृत्यु होने की स्थिति में योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि परिजनों को आर्थिक संकट से उबरने में मदद करती है।
उन्होंने ग्रामीणों एवं बैंक ग्राहकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा एवं बीमा योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करें। बैंक अधिकारियों ने कहा कि पात्र लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना बैंक की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर बैंक के कर्मचारी, ग्राहक और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment