<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 31, 2026

जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


संतकबीरनगर। पुलिस कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली और अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
एसपी ने प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का निस्तारण तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए। साथ ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता को उसके प्रकरण में की गई कार्रवाई की समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराई जाए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई महज शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान और पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों को त्वरित एवं न्यायोचित राहत दिलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Pages