<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 31, 2026

जिला कारागार में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, बैरकों की ली गई सघन तलाशी


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को जिला कारागार संतकबीरनगर का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, मेस, परिसर एवं अन्य स्थानों की सघन चेकिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। जेल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित सामग्री न पहुंचने पाए।
डीएम और एसपी ने कारागार कर्मियों को सभी निर्धारित कार्यवाहियों का पूरी गंभीरता और नियमानुसार निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही जेल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

No comments:

Post a Comment

Pages