<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 31, 2026

क्रेडिट कार्ड से 91,600 रुपये की साइबर ठगी, पीड़ित ने डीएम से लगाई धनराशि वापस कराने की गुहार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। क्रेडिट कार्ड से 91,600 रुपये की कथित साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित रामचन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी गोरखपुर को प्रार्थना पत्र देकर मामले में तत्काल कार्रवाई कराने तथा ठगी की धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।

25 अगस्त 2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी आस्था राज के मोबाइल पर 10 अगस्त को शाम करीब 5:30 बजे एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कथित रूप से इंश्योरेंस से संबंधित जानकारी दी और क्रेडिट कार्ड से संबंधित प्रक्रिया के नाम पर बातचीत की। इसके बाद एक लिंक प्राप्त हुआ। लिंक पर प्रक्रिया पूरी करने के बाद बेटी के क्रेडिट कार्ड से 91,600 रुपये डेबिट हो गए।

पीड़ित के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही उसने भारतीय स्टेट बैंक को सूचना देकर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया और धनराशि को होल्ड कराने का प्रयास किया। साथ ही साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या भी प्रार्थना पत्र में अंकित है।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि साइबर क्राइम की ओर से जांच के निर्देश दिए जाने के बावजूद धनराशि की रिकवरी नहीं हो सकी। पीड़ित का कहना है कि बैंक स्तर पर खाता ब्लॉक किए जाने के बावजूद 13 अगस्त को कथित तौर पर 91,600 रुपये की राशि पुनः डेबिट कर ली गई। पीड़ित ने इसे सीधे-सीधे साइबर फ्रॉड का मामला बताते हुए जांच की मांग की है।

पीड़ित ने जिलाधिकारी से संबंधित थाना प्रभारी, साइबर पुलिस एवं जांच अधिकारी को आवश्यक निर्देश देने, धोखाधड़ी में शामिल व्यक्तियों का पता लगाकर धनराशि वापस कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के साथ साइबर क्राइम शिकायत, क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन और बैंक को दी गई शिकायत समेत अन्य दस्तावेज संलग्न किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages