<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 5, 2026

करोड़ों की सर्राफा ठगी प्रकरण में नया मोड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता गोरखपुर


गोरखपुर । पीपीगंज में करोड़ों रुपये की सर्राफा ठगी से जुड़े चर्चित मामले में नया मोड़ सामने आया है। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोगों को रंगदारी मांगने, धमकी देने और जबरन वसूली के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 8 लाख 50 हजार रुपये नकद तथा लगभग 25 ग्राम सोना बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह मामला उस बहुचर्चित सर्राफा ठगी प्रकरण से जुड़ा है, जिसमें मुंबई के स्वर्ण कारोबारी दादा साहब हांके पर पीपीगंज, कैंपियरगंज और पनियरा क्षेत्र के सर्राफा कारोबारियों से करोड़ों रुपये के आभूषण लेकर फरार होने का आरोप है।

इसी प्रकरण में हाल ही में एक व्यापारी द्वारा जारी किए गए वीडियो में कुछ स्थानीय व्यापारियों पर सोना और नकदी की जबरन वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की और कार्रवाई करते हुए नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages